बरवाड़ा जा रहे पैदल यात्रियों पर पलटा ट्रक; 2 की मौत, घायलों की हालत गंभीर, हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम
बरवाड़ा जा रहे पैदल यात्रियों पर पलटा ट्रक; 2 की मौत, घायलों की हालत गंभीर, हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम

बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. चौथ का बरवाड़ा की ओर जा रहे पैदल यात्रियों पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के ट्रक के नीचे दबे होने की सूचना है. घटना कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर मेज नदी के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे चल रहे यात्रियों पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही लाखेरी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया. प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस, राहत एवं बचाव दल और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं

Image

रेस्क्यू टीमों द्वारा ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है

हादसे के कारण कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक फैल गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस द्वारा यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने का प्रयास किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories