
अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू की शाही शादी समारोहों में बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी चमक बिखेरी। सिटी पैलेस और लेक पैलेस में देर रात तक चले संगीत कार्यक्रमों में सितारों की दमदार प्रस्तुतियों ने देसी-विदेशी मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

देसी गानों पर वरूण धवन, रणवीर सिंह, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस के डांस ने देश-विदेश से पहुंचे गेस्ट को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बॉलीवुड नाइट में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने दूल्हे वामसी गडिराजू और दुल्हन नेत्रा मंटेना के साथ एक मजेदार टॉक शो भी किया। शनिवार को इस रॉयल वेडिंग के फंक्शंस में हॉलीवुड स्टार परफॉर्म करेंगे।

इस वेडिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात को जेनिफर लोपेज भी उदयपुर पहुंची। वे लीला होटल में रुकी हैं। होटल में राजस्थानी स्टाइल में फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। इस वेडिंग के फंक्शंस में आज होने वाली हॉलीवुड नाइट में जेनिफर लोपेज के साथ पॉप स्टार जस्टिन बीबर पर परफॉर्म करेंगे। दोनों सिटी पैलेस के माणक चौक में परफॉर्मेंस देंगे। जस्टिन बीबर आज दोपहर को उदयपुर पहुंचेंगे।

जनाना महल के विशेष मंच पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जैकलिन फर्नांडीस, कृति सेनन, सोफिया चौधरी, जाह्नवी कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर व वरुण धवन ने लगातार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। कलाकारों के डांस और संगीत ने समारोह को ग्लैमरस और जीवंत बना दिया। उपस्थित मेहमान भी इन प्रस्तुतियों पर थिरकते दिखे।
शाही शादी में शामिल होने के लिए अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उदयपुर पहुंचे। उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से लीला पैलेस ले जाया गया। शादी में दुनिया भर से आए मेहमानों के लिए राजस्थानी संस्कृति के रंगों के साथ भव्य स्वागत का आयोजन किया गया।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

