उत्तराखंड जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस नशा तस्करों पर कर रही कड़ी कार्यवाही नानकमत्ता थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 अभियुक्तों को 19 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंड जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस नशा तस्करों पर कर रही कड़ी कार्यवाही नानकमत्ता थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 अभियुक्तों को 19 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में नशा तस्करों पर लगाम लगाने में लगातार कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं खटीमा सी०ओ विमल रावत एवं नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में अभी तक कई बड़े नशे कारोबारियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही कर सलाखों में भेजा गया है।

वहीं नानकमत्ता थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटर साईकिल5 Uk03C 7269 पर तीन युवकों को रोका गया। जिसमें पुलिस टीम को संदेह होने पर युवकों से पूछताछ कर तलाशी ली गई। जिस पर पुलिस को युवकों के पास से 19 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कार्यवाही की गई है।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 02 नेपाली व 01 अभियुक्त टनकपुर जिला चम्पावत का है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पुलिस द्वारा स्मैक के स्रोत के बारे में भी जानकारी मिली हैं। जिस पर पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचना की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

वहीं नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि किसी भी तरह से अवैध नशा तस्करों को बक्शा नहीं जायेगा। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र पंत चौकी प्रभारी प्रतापपुर थाना नानकमत्ता, कां० राजकुवर बोरा, कां० दीपक कुमार, कां0नीरज नेगी, कां० गिरीश चंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories