
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी. सरकार ने केंद्र की तर्ज पर राजस्थान जन विश्वास संशोधन अधिनियम को मंजूरी दे दी, जिसके बाद छोटी-मोटी गलतियों में अब जेल नहीं जाना पड़ेगा. कई कानूनों में कारावास की सजा खत्म कर केवल जुर्माने का प्रावधान रखा गया है. बैठक में पर्यटन, अनुकंपा नियुक्ति, प्रवासी राजस्थानी नीति और एयरपोर्ट विकास पर भी बड़े निर्णय लिए गए
जेल की सजा खत्म, कई कानूनों में सिर्फ जुर्माना
सरकार ने 11 कानूनों में ऐसा प्रावधान समाप्त कर दिया है, जिनमें मामूली गलती पर भी जेल जाना पड़ता था. अब ऐसी स्थितियों में सिर्फ आर्थिक दंड देना होगा. कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और सुमित गोदारा ने बताया कि इन बदलावों का उद्देश्य लोगों को बेवजह जेल भेजने की स्थिति खत्म करना और ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग को बढ़ावा देना है
पेड़ काटने पर अब 10 गुना ज्यादा जुर्माना
वन क्षेत्र से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. पहली बार पेड़ काटने पर जुर्माना 100 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया है. दूसरी बार ऐसा करने पर जुर्माना 200 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दिया गया है. जंगल से लकड़ी काटने या वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना होगा. वन विभाग के जंगलों में जानवर चराने पर भी अब कारावास नहीं, केवल जुर्माना लिया जाएगा. सरकार का कहना है कि कड़े जुर्माने से लोग नियमों का पालन करेंगे, लेकिन सामान्य भूल होने पर जेल भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी
पानी की बर्बादी पर भी अब सिर्फ जुर्माना
पानी की अनावश्यक बर्बादी को लेकर भी कानून में बदलाव किया गया है. पहले कुछ मामलों में जेल की सजा का प्रावधान था, लेकिन अब इसे सिर्फ आर्थिक दंड में बदल दिया गया है. कई अन्य कानूनों में भी इसी तरह संशोधन किए गए हैं
राजस्थान में नई पर्यटन नीति को मंजूरी
राज्य सरकार ने बैठक में नई पर्यटन नीति को हरी झंडी दी. इस बार पर्यटन को व्यापक रूप से धार्मिक, सांस्कृतिक और वीरता से जोड़ते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं. धार्मिक स्थलों को बढ़ावा दिया जाएगा और उनके आसपास पर्यटन गतिविधियों को विकसित किया जाएगा. राज्य में पर्यटन सर्किट और शौर्य सर्किट की स्थापना की जाएगी.
शौर्य सर्किट में वीर सेनानियों के शौर्य की कहानियों को पर्यटकों तक पहुंचाया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन के मामले में राजस्थान को देश के टॉप-2 राज्यों में शामिल किया जाए. वर्तमान में यह पांचवें नंबर पर है. सभी जिलों में जिला स्तर की पर्यटक विकास समिति बनाई जाएगी. इस समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे और इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना होगा
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

