
सुमेरपुर (पाली)। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों और किसानों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी। मंत्री ने जवाई बांध पर बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (DRIP) के तहत पूर्ण हुए कार्यों, सिन्दरू फीडर नहर तथा गलथनी विद्यालय के नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के तहत भाचुन्दा एनिकट के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी संपन्न हुआ।

जवाई बांध पर 20.50 करोड़ के पुनर्वास कार्यों का लोकार्पण
जल संसाधन विभाग की बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (DRIP) के अंतर्गत 2050.09 लाख रुपये (लगभग 20.50 करोड़ रुपये) की लागत से जवाई बांध पर सुरक्षा, मजबूती और आधुनिकीकरण के कार्य पूरे किए गए हैं। मंत्री जोराराम कुमावत ने इन कार्यों का विधिवत लोकार्पण करते हुए कहा कि मारवाड़ की लाइफलाइन कहे जाने वाले जवाई बांध का यह पुनर्वास क्षेत्र की जल सुरक्षा को आने वाले दशकों के लिए मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के जल स्रोतों के संरक्षण और किसानों व आमजन को निर्बाध पेयजल व सिंचाई जल उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।

4.97 करोड़ की लागत से बनी सिन्दरू फीडर नहर का उद्घाटन
ग्राम पंचायत सिन्दरू में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मंत्री ने जल संसाधन विभाग द्वारा जवाई मुख्य नहर से सिन्दरू बांध तक 497.99 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित पक्की फीडर नहर का लोकार्पण किया। इस परियोजना के चालू होने से जवाई नहर का पानी अब बिना किसी रुकावट और बर्बादी के सीधे सिन्दरू बांध तक पहुंचेगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को रबी की फसलों के लिए भरपूर पानी मिलेगा और भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व अध्यक्ष अनोप सिंह राठौड़, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिसलपुर, मन की बात के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, सिन्दरू प्रशासक प्रतिनिधि नरेन्द्र देवासी, दुजाना प्रशासक नागेन्द्र देवासी, धनसिंह बांकली, रतनसिंह, विश्वनाथ ओझा, शंकर सिंह काकू, भूराराम कुमावत और रूपाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भाचुन्दा एनिकट के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन, गलथनी में 65 लाख के शैक्षिक कार्य
विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोपपुरा में मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत 424.97 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत भाचुन्दा एनिकट के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया। इस एनिकट के जीर्णोद्धार से वर्षा जल का प्रभावी संचयन होगा और आस-पास के दर्जनों कुओं का जलस्तर बढ़ेगा। इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महिराज सिंह चाणोद, साण्डेराव मण्डल अध्यक्ष जोराराम देवासी, महिपाल सिंह जोधा, भगवत सिंह पावा, नागेश देवासी, मुकेश मोदी, शंकर सिंह राजपुरोहित, रघुवीर सिंह और गोरधन सिंह धणा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
दौरे के दौरान गलथनी में समग्र शिक्षा योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित 4 नवीन कक्षा-कक्षों और 1 अत्याधुनिक विज्ञान कक्ष का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सकेगा।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (452)
- इतिहास (56)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (30)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (24)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (68)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (444)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (101)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (14)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (750)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (228)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (74)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (989)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (40)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)




