Exclusive
Breaking News

विशेष संपादकीय: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा हत्याकांड की साजिश—नेपाल कनेक्शन, लॉरेंस सिंडिकेट और सियासी गलियारों में उठते गंभीर सवाल विशेष संपादकीय: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा हत्याकांड की साजिश—नेपाल कनेक्शन, लॉरेंस सिंडिकेट और सियासी गलियारों में उठते गंभीर सवाल

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा मर्डर की साजिश में बड़ा खुलासा: लॉरेंस गैंग के शूटरों का CCTV फुटेज आया सामने, सिरोही के शोरूम से 84 हजार नकद देकर खरीदी थी बाइक पूर्व विधायक संयम लोढ़ा मर्डर की साजिश में बड़ा खुलासा: लॉरेंस गैंग के शूटरों का CCTV फुटेज आया सामने, सिरोही के शोरूम से 84 हजार नकद देकर खरीदी थी बाइक

सिरोही में कांग्रेस की बैठक में गरजे संयम लोढ़ा: भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाने और जमीनों के पट्टे काटने के गंभीर आरोप सिरोही में कांग्रेस की बैठक में गरजे संयम लोढ़ा: भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाने और जमीनों के पट्टे काटने के गंभीर आरोप

EWS सरलीकरण यात्रा: 28 सितंबर को पाली पहुंचेंगे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पणिहारी चौराहे से निकलेगा भव्य रोड शो EWS सरलीकरण यात्रा: 28 सितंबर को पाली पहुंचेंगे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पणिहारी चौराहे से निकलेगा भव्य रोड शो

मारवाड़ राजपूत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत का पाली में भव्य अभिनंदन, EWS नियमों के सरलीकरण और शिक्षा पर दिया जोर मारवाड़ राजपूत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत का पाली में भव्य अभिनंदन, EWS नियमों के सरलीकरण और शिक्षा पर दिया जोर

सिरोही में कांग्रेस की बैठक में गरजे संयम लोढ़ा: भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाने और जमीनों के पट्टे काटने के गंभीर आरोप
सिरोही में कांग्रेस की बैठक में गरजे संयम लोढ़ा: भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाने और जमीनों के पट्टे काटने के गंभीर आरोप

सिरोही। सिरोही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक डोदुआ स्थित भुवनेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए लोढ़ा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शासन में सिरोही में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और विकास के बड़े प्रोजेक्ट्स ठप पड़े हैं।

धार्मिक और सार्वजनिक जमीनों के पट्टे काटने का उठाया मुद्दा

संयम लोढ़ा ने शहर में जमीनों के आवंटन और पट्टों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि रामझरोखा मंदिर, हिंदू श्मशान भूमि और नगर परिषद की बेशकीमती जमीनों के नियम विरुद्ध पट्टे काटे जा रहे हैं। सार्वजनिक और धार्मिक उपयोग की जमीनों में इस तरह की बंदरबांट पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता का अभाव साफ तौर पर सत्ता पोषित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

May be an image of one or more people and temple

जवाई व बत्तीसा नाला परियोजना सहित ठप पड़े विकास कार्यों पर घेरा

जिले में अधूरी पड़ी पेयजल परियोजनाओं का जिक्र करते हुए लोढ़ा ने कहा कि शिवगंज के 71 गांवों को वर्ष 2025 तक जवाई बांध का पानी उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन मौजूदा सरकार की अनदेखी के चलते यह काम आज भी अधूरा है। इसी प्रकार सिरोही के आठ गांवों को अप्रैल 2025 तक बत्तीसा नाला का पानी पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन ग्रामीण आज भी प्यासे हैं। इसके अलावा नर्सिंग कॉलेज, 300 बेड का जिला अस्पताल, संस्कृत कॉलेज और वेटेनरी कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का निर्माण कार्य तय समय सीमा में शुरू नहीं हो सका है।

कानून व्यवस्था पर सवाल और निकाय चुनावों की रणनीति

सिरोही की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में अवैध शराब और ड्रग्स के अड्डे फल-फूल रहे हैं। प्रशासनिक अस्थिरता का आलम यह है कि महज तीन साल में सिरोही के एडिशनल एसपी को पांच बार बदला जा चुका है। किसानों के मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐप और पोर्टल के चक्कर में गांवों में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार ने किसानों का ऐतिहासिक कर्ज माफ किया था, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का केवल झांसा दिया।

May be an image of one or more people

बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भी मंथन हुआ। विधानसभा समन्वयक अश्विनी कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों में मजबूत व जिताऊ प्रत्याशियों का चयन कर पार्टी के समक्ष रखने का आह्वान किया ताकि कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा सके। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली, जिला उपाध्यक्ष नारायणलाल सुथार, तेजाराम मेघवाल, मोहन लाल सीरवी, पुनीत अग्रवाल, भूराराम मेघवाल, पूर्व प्रदेश सचिव गुमान सिंह देवड़ा, पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित, महिला जिलाध्यक्ष रेनुलता व्यास, प्रदेश महासचिव हेमलता शर्मा, एनएसयूआई के दशरथ नरुका और नेपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories