
पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण के नियमों में व्यावहारिक सुधार और प्रमाण-पत्र प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग को लेकर बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ‘EWS सरलीकरण यात्रा’ 28 सितंबर को पाली पहुंचेगी। पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न जिलों में जनसंवाद करते हुए निकल रही इस यात्रा के तहत पाली शहर में एक विशाल रोड शो और आमसभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के स्वागत और व्यवस्थाओं को लेकर पाली में विभिन्न समाजों और प्रबुद्धजनों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
यात्रा की रूपरेखा और स्वागत तैयारियों को लेकर पाली के बजरंग बाग रोड स्थित झाला गार्डन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजपूत, राजपुरोहित, ब्राह्मण, जैन, माहेश्वरी, सिंधी और बिश्नोई समाज सहित सर्वसमाज के प्रमुख प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बैठक में रोड शो के प्रस्तावित रूट, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और सभा स्थल के प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने एकमत होकर ईडब्ल्यूएस के विसंगतिपूर्ण नियमों के खिलाफ इस मुहिम को गांव-ढाणी तक पहुंचाने और यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
तय कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को शाम करीब 5 बजे पणिहारी चौराहा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में भव्य रोड शो शुरू होगा। यह रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों नया बस स्टैंड, मस्तान बाबा, कलेक्ट्रेट सर्किल, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए राजा पार्क-बजरंग बाग रोड पहुंचेगा। रोड शो के समापन पर बजरंग बाग रोड पर एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा, जिसे रविंद्र सिंह भाटी सहित अन्य वक्ता संबोधित करेंगे।
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने 25-26 सितंबर के दौरान बाड़मेर से इस मुहिम की शुरुआत की थी। वे ईडब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था में भूमि और आय संबंधी कड़े नियमों की समीक्षा करने, प्रमाण-पत्र बनवाने की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्रों को केंद्रीय सेवाओं व केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में भी पूरी मान्यता दिलाने की मांग प्रमुखता से उठा रहे हैं। भाटी का तर्क है कि पश्चिमी राजस्थान की भौगोलिक, कृषि और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नियमों में व्यावहारिक छूट दी जानी चाहिए। बाड़मेर से शुरू हुई यह यात्रा पाली होते हुए आगामी दिनों में जोधपुर पहुंचेगी।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (452)
- इतिहास (56)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (30)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (24)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (68)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (444)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (101)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (14)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (750)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (228)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (74)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (989)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (40)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)




