Exclusive
Breaking News

फालना रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात: हरिद्वार-वेरावल और हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस के ठहराव को मिली हरी झंडी; सोमनाथ, द्वारका और हरिद्वार की राह हुई आसान फालना रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात: हरिद्वार-वेरावल और हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस के ठहराव को मिली हरी झंडी; सोमनाथ, द्वारका और हरिद्वार की राह हुई आसान

पाली में लघु उद्योग भारती सम्मेलन में बोले CM भजनलाल शर्मा: ‘उद्यमी लाएं नई योजनाएं, सरकार करेगी पूरा सहयोग; राजस्थान में होटलों की कमी, इस दिशा में भी आगे बढ़ें’ पाली में लघु उद्योग भारती सम्मेलन में बोले CM भजनलाल शर्मा: ‘उद्यमी लाएं नई योजनाएं, सरकार करेगी पूरा सहयोग; राजस्थान में होटलों की कमी, इस दिशा में भी आगे बढ़ें’

पूर्व सीएम गहलोत का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला: बोले- ‘पंचायत चुनाव में गांव की जनता सिखाएगी सबक, हमारी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने से लोगों में भारी आक्रोश’ पूर्व सीएम गहलोत का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला: बोले- ‘पंचायत चुनाव में गांव की जनता सिखाएगी सबक, हमारी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने से लोगों में भारी आक्रोश’

जयपुर में कलाम कोचिंग के टीचर द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई पर बवाल: छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, भगदड़ के बीच छात्र नेता मनोज मीणा हिरासत में जयपुर में कलाम कोचिंग के टीचर द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई पर बवाल: छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, भगदड़ के बीच छात्र नेता मनोज मीणा हिरासत में

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम जारी: अभिषेक चौधरी को मिले रिकॉर्ड 6.15 लाख वोट, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर; इंटरव्यू के बाद होगी अध्यक्ष पद की अंतिम घोषणा राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम जारी: अभिषेक चौधरी को मिले रिकॉर्ड 6.15 लाख वोट, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर; इंटरव्यू के बाद होगी अध्यक्ष पद की अंतिम घोषणा

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम जारी: अभिषेक चौधरी को मिले रिकॉर्ड 6.15 लाख वोट, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर; इंटरव्यू के बाद होगी अध्यक्ष पद की अंतिम घोषणा
राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम जारी: अभिषेक चौधरी को मिले रिकॉर्ड 6.15 लाख वोट, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर; इंटरव्यू के बाद होगी अध्यक्ष पद की अंतिम घोषणा

 

जयपुर। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस (Youth Congress) के संगठनात्मक चुनाव परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में छात्र राजनीति से उभरे अभिषेक चौधरी ने सबसे ज्यादा 6 लाख 15 हजार वोट हासिल कर पहला स्थान पाया है। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा 5 लाख 45 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर रहे राजकुमार परसवाल को 1 लाख 95 हजार वोट मिले हैं।

वोटों के आंकड़ों के लिहाज से अभिषेक चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। यूथ कांग्रेस के चुनावी नियमों के अनुसार अब राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी की मौजूदगी में टॉप पैनल (शीर्ष 3 प्रत्याशी) का इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। टॉप-3 में शामिल तीनों प्रत्याशियों में से एक को अध्यक्ष तथा शेष दो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Senior Vice President) का पद दिया जाएगा।

जीत के बाद मां ने अभिषेक चौधरी को तिलक लगाया। इस दौरान अभिषेक ने मां का मुंह मीठा कराया। - Dainik Bhaskar

मतों के आधार पर बनी नई कार्यकारिणी, आरक्षित वर्गों को प्रतिनिधित्व

अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वोटिंग प्रतिशत और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी में अन्य प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर जिम्मेदारी दी गई है:

  • महिला एवं अल्पसंख्यक कोटा: 3,338 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहीं निशा खींचड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला ओपन) बनाया गया है। पांचवें स्थान पर रहीं अलफिजा (2,144 वोट) को अल्पसंख्यक कोटे से उपाध्यक्ष पद मिला है। इसके अलावा यास्मीन को अल्पसंख्यक महिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

  • एससी-एसटी कोटा: छगनलाल कुलदीप, प्रकाश चंद मीणा और भगवती मीणा को एससी-एसटी कोटे में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि निर्मला मेघवाल को एससी-एसटी महिला कोटे से उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • ओबीसी एवं दिव्यांग कोटा: शीतल परिहार और राहुल खान को ओबीसी कोटे से उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं दिव्यांग वर्ग से तेजकरण चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

  • सचिव पद: डिंपल सिंधल, सुमन बानो, दिव्यानी कटारा, पूजा भार्गव और आशीष को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है।

दोनों प्रमुख दावेदारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि

  • अभिषेक चौधरी: छात्र राजनीति से पहचान बनाने वाले अभिषेक चौधरी 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर की चर्चित झोटवाड़ा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी थे। इस चुनाव में उन्हें भाजपा के कद्दावर नेता व वर्तमान कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने 50,167 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में राठौड़ को 1,47,913 और अभिषेक को 97,746 वोट मिले थे।

  • अनिल चोपड़ा: राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रहे अनिल चोपड़ा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी थी। वे बेहद कड़े मुकाबले में भाजपा के राव राजेंद्र सिंह से महज 1,615 वोटों से चुनाव हार गए थे। चुनाव के दौरान 1,225 पोस्टल बैलेट निरस्त होने पर चोपड़ा ने धांधली का आरोप लगाते हुए रिकाउंटिंग की मांग की थी और आरओ रूम में धरने पर बैठ गए थे। बाद में उन्होंने इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

3 साल का रहेगा कार्यकाल, विवादों से भरा रहा है यूथ कांग्रेस का चुनावी इतिहास

यूथ कांग्रेस में साल 2010 से लोकतांत्रिक वोटिंग प्रणाली के तहत चुनाव कराए जा रहे हैं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा। इससे पहले 2023 के चुनाव में अभिमन्यु पूनिया सबसे ज्यादा वोट पाकर अध्यक्ष बने थे।

संगठन के चुनावों में विवादों का लंबा इतिहास रहा है। साल 2020 के चुनाव में सुमित भगासरा सबसे अधिक वोट लेकर अध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन विधायक मुकेश भाकर ने बड़े पैमाने पर वोटों में फर्जीवाड़े के आरोप लगाए थे। जांच के बाद आयोग ने भगासरा को पद से हटाकर मुकेश भाकर को अध्यक्ष घोषित किया था। हालांकि, जुलाई 2020 में सचिन पायलट खेमे की बगावत के दौरान मानेसर जाने के कारण पार्टी ने मुकेश भाकर को अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह विधायक गणेश घोघरा को प्रदेश यूथ कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories