Exclusive
Breaking News

पाली में लघु उद्योग भारती का राज्य स्तरीय महाकुंभ: CM भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों को किया सम्मानित, पोस्टर का किया विमोचन; मंच से उठी टेक्सटाइल संकट और CETP की मांगें पाली में लघु उद्योग भारती का राज्य स्तरीय महाकुंभ: CM भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों को किया सम्मानित, पोस्टर का किया विमोचन; मंच से उठी टेक्सटाइल संकट और CETP की मांगें

पाली में लघु उद्योग भारती का महाकुंभ: प्रदेशभर से जुटे 1200 से अधिक उद्यमी, दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे CM भजनलाल शर्मा; एक सप्ताह में दूसरा पाली दौरा पाली में लघु उद्योग भारती का महाकुंभ: प्रदेशभर से जुटे 1200 से अधिक उद्यमी, दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे CM भजनलाल शर्मा; एक सप्ताह में दूसरा पाली दौरा

सुमेरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान-गुजरात में 36 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और माल बरामद सुमेरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान-गुजरात में 36 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और माल बरामद

पंचायत बजट से अलग: जानिए ग्राम पंचायत में सड़कों और बड़े विकास कार्यों के लिए राज्य व केंद्र सरकार से कैसे आता है करोड़ों का फंड पंचायत बजट से अलग: जानिए ग्राम पंचायत में सड़कों और बड़े विकास कार्यों के लिए राज्य व केंद्र सरकार से कैसे आता है करोड़ों का फंड

गांव की सरकार: जानिए क्या हैं सरपंच और वार्ड पंच के असली अधिकार, काम और फंड का पूरा गणित; पंचायती राज व्यवस्था की ज़मीनी हकीकत गांव की सरकार: जानिए क्या हैं सरपंच और वार्ड पंच के असली अधिकार, काम और फंड का पूरा गणित; पंचायती राज व्यवस्था की ज़मीनी हकीकत

पाली में लघु उद्योग भारती का राज्य स्तरीय महाकुंभ: CM भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों को किया सम्मानित, पोस्टर का किया विमोचन; मंच से उठी टेक्सटाइल संकट और CETP की मांगें
पाली में लघु उद्योग भारती का राज्य स्तरीय महाकुंभ: CM भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों को किया सम्मानित, पोस्टर का किया विमोचन; मंच से उठी टेक्सटाइल संकट और CETP की मांगें

पाली। शहर के अग्रसेन वाटिका में आयोजित लघु उद्योग भारती के राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रदेशभर से आए 1200 से अधिक उद्यमियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को मंच से सम्मानित किया और लघु उद्योग भारती के विशेष पोस्टर का विमोचन किया। सम्मेलन परिसर में औद्योगिक उत्पादों, हथकरघा और स्थानीय उद्यमों से जुड़ी विभिन्न स्टॉलें भी लगाई गईं, जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया।

मंच से अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ की। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में रीढ़ की हड्डी का काम कर रहा है।

CM बोले: टेक्सटाइल, पापड़, गुलाब हलवा और मेहंदी पाली की वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने पाली के स्थानीय हुनर और परंपरा की सराहना करते हुए कहा—

“पाली का टेक्सटाइल उद्योग, यहां का स्वाद—पापड़ और गुलाब हलवा, सोजत की विश्वप्रसिद्ध मेहंदी और रणकपुर के जैन मंदिर दुनिया भर में पाली की पहचान हैं। इन्हें देखने और महसूस करने देश-विदेश से सैलानी आते हैं।”

उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर लघु उद्योग भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लाख की चूड़ियों पर नगीने लगाने, मिट्टी के कुल्हड़ बनाने की मशीनें उपलब्ध कराने, सिलाई प्रशिक्षण देने और बेटियों को ब्यूटी पार्लर व वोकेशनल स्किल सिखाने से हजारों महिलाएं स्वावलंबी बनी हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्टर का विमोचन किया।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बोले: 8500 करोड़ के उद्योग स्थापित, स्वदेशी अपनाएं

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की औद्योगिक नीतियों और विजन से राजस्थान तेजी से विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। सरकार के प्रयासों से प्रदेश में अब तक 8500 करोड़ रुपये के नए उद्योग स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने उपस्थित सभी उद्यमियों और नागरिकों से विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का पुरजोर आह्वान किया।

उद्यमियों ने रखीं ज्वलंत समस्याएं: CETP, टैंकर पाबंदी और 5 करोड़ के अनुदान की मांग

सम्मेलन में पाली, बालोतरा और भीलवाड़ा के कपड़ा व रंगाई-छपाई उद्योग की जमीनी समस्याओं को उद्यमियों ने मुख्यमंत्री के सामने प्रमुखता से उठाया:

  • उद्यमी प्रदीप जैन का सुझाव: उन्होंने कहा कि सरकार और उद्यमियों के तालमेल से ही राजस्थान उद्योग में नंबर-1 बनेगा। लेकिन मौजूदा समय में पाली, बालोतरा और भीलवाड़ा के टेक्सटाइल सेक्टर में मंदी और ठहराव का माहौल है। उन्होंने मांग रखी कि उद्योग विस्तार पर 10 साल में मिलने वाले खरीद अनुदान की अवधि घटाकर 5 साल की जाए और अनुदान की अधिकतम सीमा बढ़ाकर ₹5 करोड़ की जाए।

  • उद्यमी शांतिलाल का दर्द: उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में पॉल्यूशन ट्रीटमेंट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नया औद्योगिक प्लांट डेवलप करते समय ही CETP (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का अनिवार्य प्रावधान किया जाए। उन्होंने प्रशासन के हालिया फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन 50 यूनिट्स से टैंकर के जरिए पानी जाता था, उन्हें अचानक बंद कर दिया गया, जबकि वे केवल ‘ऑरेंज कैटेगरी’ की फैक्ट्रियां थीं। उन्होंने CETP के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार से सीधे आर्थिक और तकनीकी सहयोग की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories