
जयपुर। राजधानी जयपुर के रिद्धि-सिद्धि स्थित कलाम कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र सड़कों पर उतर आए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे सड़क पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे युवा छात्र नेता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया है।
‘कलाम बलिदान मांगता है’ लिखी पर्ची पर भड़के थे शिक्षक
पूरा विवाद 2 अक्टूबर का बताया जा रहा है। कलाम एकेडमी में शिक्षक प्रवीण दान चारण क्लास ले रहे थे। इसी दौरान एक छात्र के पास ‘कलाम बलिदान मांगता है’ लिखी हुई एक पर्ची मिली। पर्ची देखते ही शिक्षक प्रवीण दान चारण अपना आपा खो बैठे और उन्होंने छात्र को पास बुलाकर थप्पड़ों और लातों से पीटना शुरू कर दिया।
क्लास के भीतर हुई इस मारपीट का वीडियो किसी छात्र ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही छात्रों और विभिन्न छात्र संगठनों में शिक्षक के अमानवीय व्यवहार को लेकर भारी रोष फैल गया।

पीड़ित छात्र का आरोप: ‘कहा- मैं सिरोही का हिस्ट्रीशीटर रहा हूं, अब दर्ज कराऊंगा एफआईआर’
घटना को लेकर पीड़ित छात्र ने मीडिया के सामने आकर आपबीती सुनाई। छात्र ने कहा—
“मेरे साथ जो ज्यादती हुई है, वह भविष्य में किसी अन्य छात्र के साथ नहीं होनी चाहिए। आज जो साथी मेरे समर्थन में लड़ रहे हैं, मैं उनका आभारी हूं। सच्चाई यह है कि मैं एक क्लास से निकलकर दूसरी क्लास में पहुंचा था। नीचे एक पर्ची गिरी हुई थी, जिसे मैंने सिर्फ उठाकर आगे पास किया था। इसी बात पर शिक्षक ने मुझे आगे बुलाया और बेरहमी से थप्पड़ और लात मारे। इतना ही नहीं, धमकाते हुए कहा कि वे सिरोही के हिस्ट्रीशीटर रहे हैं। अब मैं इस मामले में पुलिस थाने जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाऊंगा।”

कोचिंग सेंटर में छात्र के पास पर्ची मिलने पर नाराज टीचर ने कई थप्पड़ मारे थे।
छात्र नेता बोले: जातिसूचक गालियां देकर पीटा, गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता मनीष मीणा ने कोचिंग प्रबंधन और शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोचिंग में पढ़ने आए एक निर्दोष छात्र के साथ बर्बरता की पराकाष्ठा पार की गई है। शिक्षक ने छात्र को जातिसूचक अपशब्द कहे और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जब तक आरोपी शिक्षक प्रवीण दान चारण की विधिवत गिरफ्तारी नहीं हो जाती, छात्रों का आंदोलन खत्म नहीं होगा और इसे पूरे जयपुर में तेज किया जाएगा।
दबाव में कोचिंग प्रबंधन ने शिक्षक को निकाला, पर छात्र संतुष्ट नहीं
छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और संस्थान के बाहर भारी हंगामे के बाद कलाम कोचिंग प्रबंधन बैकफुट पर आ गया। प्रबंधन ने मामले को शांत करने के लिए शिक्षक प्रवीण दान चारण को संस्थान से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने की बात कही है।
हालांकि, कोचिंग की इस आंतरिक कार्रवाई से आंदोलनकारी छात्र संतुष्ट नहीं हैं। छात्रों का कहना है कि सिर्फ कोचिंग से हटाना कोई सजा नहीं है, शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (502)
- इतिहास (72)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (30)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (29)
- खेल (43)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (80)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (457)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (101)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (17)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (800)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (259)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (22)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (77)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (1,039)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (46)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)
