
फलोदी/ स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में भारतीय राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पूर्ण श्रद्धा और जोश के साथ एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। इससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में व्याख्याता विशंभर थानवी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की पुकार है। यह सृष्टि के बीज मंत्र का मर्म, वीरों के बलिदान की हुंकार और राम के वनवास का काव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसके राष्ट्रगीत बनने की यात्रा और राष्ट्रीय आंदोलन में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थानवी ने यह भी उल्लेख किया कि “वंदे मातरम्” पहली बार 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था, जिसके बाद यह राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षकगण आसुराम परिहार, नरेंद्र शर्मा, प्रेमाराम बिश्नोई, शैतान सिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, पोलाराम लावा, फतेह राज पुरोहित, अमिला चौधरी, जेठाराम, वासुदेव गर्ग, मनोहर सिंह राजपुरोहित, संजय मीणा, विक्रम रामावत, पूजा सोलंकी, महिपाल सिंह, शुभम सोनी और सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

